Big Boss 19: टीवी का सबसे चर्चित शो Big Boss 19 हमेशा की तरह इस बार भी दर्शकों को एंटरटेन करने में पीछे नहीं है। 21 सितम्बर के एपिसोड में जब काजोल और एक्टर जिशु सेनगुप्ता शो पर अपने वेब शो “द ट्रायल सीज़न 2” के प्रमोशन के लिए पहुंचे, तो माहौल और भी मज़ेदार हो गया। इसी दौरान सलमान खान और काजोल ने 1998 की फिल्म “प्यार किया तो डरना क्या” के मशहूर गाने “ओढ़ ली चुनरिया” पर नया ट्विस्ट देते हुए डांस किया।
अजय देवगन स्टाइल में सलमान-काजोल का डांस
शो के दौरान जिशु ने सलमान और काजोल से कहा कि वह उनकी पुरानी फिल्म के गाने पर डांस देखना चाहते हैं। दोनों ने पहले तो मज़ाक में कहा कि उन्हें गाने की कोरियोग्राफी याद नहीं है। इसके बाद सलमान ने मज़ाकिया अंदाज़ में कहा “चलो, 2025 वाला वर्ज़न करते हैं और उसमें अजय का टच डालते हैं।”
सलमान ने डांस की तुलना करते हुए हंसते-हंसते कहा कि शाहिद कपूर, टाइगर श्रॉफ और ऋतिक रोशन जैसे सितारों की तरह देश में “प्वॉइंट कुछ” लोग ही डांस कर पाते हैं। फिर हंसी में बोले “हम, अजय और संजय… हम तो कमाल के डांसर हैं, इस टैलेंट को कब्र तक ले जाएंगे।” इस पर काजोल ने चुटकी लेते हुए कहा “आप तो इंटेलिजेंट डांसर्स हो।”
प्यार किया तो डरना क्या’ की यादें ताज़ा
1998 में रिलीज़ हुई सोहेल खान की फिल्म “प्यार किया तो डरना क्या” में सलमान और काजोल की जोड़ी को खूब पसंद किया गया था। फिल्म में सलमान और अरबाज़ खान ने भाइयों का किरदार निभाया था, जबकि धर्मेंद्र भी अहम रोल में नज़र आए थे। इसकी कहानी सूरज और मुस्कान के प्यार और उसके परिवार को मनाने के इर्द-गिर्द घूमती है।
Big Boss 19 में जम रहा है सितारों का मेला
फिलहाल Big Boss 19 के घर में गौरव खन्ना, अमाल मलिक, आवेज़ दरबार, अशनूर कौर, मृदुल तिवारी, कुनिका सदानंद, बेसिर अली, अभिषेक बजाज, तान्या मित्तल, ज़ीशान क़ादरी, नेहल चुडासमा, प्रणीत मोरे, फरहाना भट्ट और नीलम गिरी जैसे कंटेस्टेंट्स मौजूद हैं। इस शो की मेजबानी सलमान खान 2010 से लगातार कर रहे हैं और हर सीज़न में अपनी अनोखी शैली से दर्शकों का दिल जीतते हैं।
Disclaimer: यह आर्टिकल सार्वजनिक रिपोर्ट्स और शो से जुड़ी सूचनाओं पर आधारित है। इसमें दिए गए विचार और जानकारी सिर्फ मनोरंजन और सूचना के उद्देश्य से साझा की गई है।
Also Read:
नीलम की चाल ने Big Boss 19 में मचाई हलचल, गोल्डन बिस्किट वाला टास्क बना चर्चा का कारण
Big Boss 19 हंगामा: गौहर खान ने कप्तान अमाल मलिक के विवादित रवैये पर किया वार
Big Boss 19: अभिषेक और शहबाज बदेशा की बहस पहुंची हाथापाई तक, घर में मचा हंगामा